फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक पुस्तकालय

Tue, 21 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देहारदून में पंचायती राज विभाग के प्र​शिक्षण में जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया को सम्मानित करते संयु
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पंचायती राज विभाग मुनस्यारी के गांवों में सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा से प्रेरणा लेकर प्रदेश के अन्य पंचायतों को इससे प्रेरणा लेने के लिए विशेष प्रस्ताव बनाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से देहरादून के आईआरडीटी सभागार में हुए एक कार्यक्रम में मुनस्यारी स्थित सरमोली क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को सामुदायिक पुस्तकालय के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मर्तोलिया ने चार साल के कार्यकाल में जिला पंचायत बोर्ड से सात पुस्तकालयों के लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत कराकर पंचायतों को नई राह दिखाई है। उन्होंने सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा पर व्याख्यान दिया।
कहा कि यह पुस्तकालय बच्चों को उनके गांव और विद्यालय जाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करता है। विभिन्न विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को अपनी कक्षा में अच्छे अंक लाने पर सम्मानित भी किया जाता है। वर्ष भर पुस्तकालय को जीवंत रखने के लिए सात पृष्ठों का आधार पत्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुस्तकालय में सरकारी सेवा ही नहीं स्वरोजगार के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके जिला पंचायत वार्ड के ग्राम सभाओं की बैठकों में रेखीय विभाग की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहती है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक राजीव त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज तिवारी, डीपीआरओ डॉ. पूनम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें