राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 15 दिसंबर को पोस्टर और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसके अलावा गोष्ठी भी होगी। पृथक पर्वतीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर 1972 में हुए गोलीकांड में शहीद छात्र सज्जनलाल साह और सोबन सिंह की याद में यह कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम संयोजक डा. अजय शुक्ल ने बताया कि कॉलेज के सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्राचार्य और प्राध्यापक गोष्ठी में विचार रखेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।