मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धर्मेंद्र सिंह पयाल ने सीमांत यूथ मोर्चा को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र भेजने की जानकारी दी है।
विशेष कार्याधिकारी की ओर से 7 जनवरी 2016 को मंच के संरक्षक सुशील खत्री को भेजे पत्र में कहा है कि एक अक्तूबर 2015 को ही उक्त विषय में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री की ओर से प्रमुख सचिव चिकित्सा को पत्र भेज दिया गया था। पत्र में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति के संबंध में इतना अंतराल बीतने के बाद क्या कार्रवाई हुई।
बता दें कि मोर्चा महिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए लंबे समय से आवाज उठा रहा है। तीन दिन पहले मोर्चा ने इसी मांग को लेकर एक दिनी उपवास भी रखा था।