फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंद सड़कों ने थाम रखी है जिंदगी की रफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 मुनस्यारी क्षेत्र में भूस्खलन से बंद सड़क पर पैदल आवाजाही करते ग्रामीण। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन के चलते क्षेत्र में लंबे समय से कई सड़कें बंद हैं। ऐसे में गांवों तक खाद्यान्न सामग्री और अन्य सामान नहीं पहुंच पा रहा है। बीमारों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बना हुआ है। सामान्य बीमारी की स्थिति में भी लोगों को कई किमी पैदल चलने के बाद दवा उपलब्ध हो पा रही है। संबंधित विभाग महीनों से बंद सड़कों को खोलने में नाकाम साबित हुए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मुनस्यारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चिलमधार-क्वीरीजिमीया, झापुली-तोमिक, जिमी घाट-बुई पातों, बंगापानी-दारमा, मोती घाट-गोल्फा, झापुली-बोना और पापड़ी से भराड़ी मंदिर, रीठा मोटर मार्ग तीन महीने से बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही ठप होने से संबंधित क्षेत्रों की 15 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बीमारों और गर्भवतियों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण किसी तरह इन्हें डोली के सहारे मुख्य सड़कों तक पहुंचा रहे हैं, तब जाकर अस्पताल पहुंचकर इलाज मिल रहा है।
इसके अलावा क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए राशन सहित अन्य दैनिक जरूरी के सामान की व्यवस्था करना भी चुनौती बना है। ग्रामीण मलबा और बोल्डरों के बीच बमुश्किल पैदल आवाजाही कर स्थानीय बाजारों में पहुंच रहे हैं। वहां से खरीदारी कर पीठ पर सामान ढोकर घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू का कहना है कि लोनिवि डीडीहाट और पीएमजीएसवाई धारचूला के अधिकारियों से कई बार मांग करने के बावजूद बंद सड़कों को खोलने की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़कों को नहीं खोला गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें