फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी शिलारोहण की बारिकिंयां

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घुनसेरा गांव में10 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों ने शिलारोहण की बारिकिंय? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से घुनसेरागांव में 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें साहसिक खेलों की अग्रणी संस्था इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) ने 10 दिवसीय शिलारोहण प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को शिलारोहण की बारीकियां सिखाईं। प्रशिक्षण में आठों ब्लॉकों के 25 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि डीडीओ गोपाल गिरी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवक और युवतियों के व्यक्तित्व के विकास में भी बहुत कारगर साबित होंगे।
प्रशिक्षणार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक बासू पांडेय, चंचल प्रसाद, नंदा, मुकेश गिरी, शुभम, लोकेश पंवार, सहायक हरीश एठानी, पवन कुमार, अनुपम बेरी ने बोल्डरिंग, लोंग पिच क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, गांठ बांधने, हिमालय संरक्षण, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर बनाने का गहन अभ्यास कराया।
10 दिवसीय शिलारोहण प्रशिक्षण में सीडीओ अनुराधा पाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, सिविल जज सीनियर डिविजन मनोज कुमार द्विवेदी, पैनल लॉयर मोहन नाथ, पीएलवी विनीता कलौनी, मर्म चिकित्सक जगदीश कलौनी ने भी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान उर्ग के ग्राम प्रधान नीलांबर-पीतांबर जोशी, घुनसेरागांव के ग्राम प्रधान कमला देवी, प्रकाश भट्ट, एडवोकेट गिरीश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, हरिवरन भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें