फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें रैली निकालकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अशोक नेगी ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन में बेहद जरूरी है। अनुशासन में रहते हुए एनसीसी कैडेट स्वच्छता का जो संदेश दे रहे हैं, वह सराहनीय है। डॉ. हेमलता मिश्रा ने कैडेटों को स्वच्छता का महत्व बताया। कोविड काल में सफाई की अधिक जरूरत बताई। कैडेटों ने टैगोर गार्डन, ध्वजारोहण पार्क, वेब प्रांगण, पीजी विज्ञान, छात्रावास और मुख्य भवन में कई जगह फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्कर बिष्ट, डॉ. गिरीश चंद्र पंत, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. अभिषेक कुमार पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें