फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 16 विद्यालयों में संचालित हो रही उद्यमिता विकास पर कक्षाएं

Mon, 19 May 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के 16 राजकीय इंटर कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास पर शिक्षा दी जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को डाटा एंट्री ऑपरेटर, गृह व्यवस्था, सोलेनेसियस फसल उत्पादन और फोर व्हीलर सर्विस पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़, एसडीएस जीआईसी पिथौरागढ़, जीजीआईसी डीडीहाट, धारचूला, गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी मुवानी, बरम, बेड़ीनाग, पांखू, मदकोट, धारचूला, डोर, बनकोट, जौरासी, मुनस्यारी, महाकाली जीआईसी गंगोलीहाट में उद्यमिता विकास पर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षक ही विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास की शिक्षा देने के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में कारोबार करने में रुचि पैदा होगी। विद्यालयों में उद्यमिता विकास की कक्षाओं के संचालन से विद्यार्थी भविष्य में स्वरोजगार करने को प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

कोट
प्रतिदिन विद्यार्थियों को 30 से 45 मिनट की कक्षाओं का संचालन कर उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण दिया जाता है। बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को ग्रेड दिए जाते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करेगा। - एचआर कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें