चामा गांव में मडुवे के खेत में मोबाइल फोन से महिलाओं को ऑनलाइन सदस्यता दिलाते विधायक बिशन सिंह
पिथौरागढ़। जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने चामा क्षेत्र में मडुवे की कटाई करती महिलाओं के बीच पहुंचकर खेतों में ही उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण किया गया है। दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोग संचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मडुवा सहित मोटे अनाज उत्पादन से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। इस अवसर पर सोनू चंद, कुंदन बोहरा, मोहन घोटा, पंकज सौन, जीवन कापड़ी, सूरज, नरेंद्र सिंह, राकेश चंद उपस्थित रहे। संवाद फोटो: 17 पीटीएच 22 पी- चामा गांव में मडुवे के खेत में मोबाइल फोन से महिलाओं को ऑनलाइन सदस्यता दिलाते विधायक बिशन सिंह चुफाल। स्रोत: स्वयं