फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित सामान का साहित्यकार करेंगे बहिष्कार

Sun, 16 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चीन निर्मित सामान न खरीदने का संकल्प लेते साहित्यकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन निर्मित सामान के खिलाफ शंखनाद नवचेतना मंच की ओर से चलाए गए अभियान को जिले के साहित्यकारों, कवियों ने भी समर्थन दिया है। कहा कि अपनी रचनाओं के माध्यम से भी वह लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


मंच के निदेशक ललित शौर्य ने कहा कि चीन निर्मित सामान के बहिष्कार के इस आंदोलन में अब व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। युवाओं और बच्चों से इस बारे में संकल्प पत्र भरा लिए गए हैं। इस बार की दिवाली में यदि पूरे देश के लोग चीन निर्मित सामान नहीं खरीदेंगे तो चीन को कड़ा जवाब मिल जाएगा। शिक्षाविद् डा. पीतांबर अवस्थी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने से देश के कारीगरों को लाभ मिलेगा। साहित्यकारों और रचनाकारों ने संकल्प पत्र भरे। कार्यक्रम में डा. आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, जयमाला देवलाल, मनोज नेगी, मथुरादत्त चौंसाली, हेमा थलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें