पिथौरागढ़। ऐंचोली में आयोजित युवा महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव में बच्चों और युवाओं ने प्रतिभा दिखाई। गीत, नृत्य के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी युवा महोत्सव में की गई।
युवा महोत्सव के अध्यक्ष अंकित ज्याला ने बताया कि इस बार प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट और लेखक इंजी. ललित शौर्य की लिखी पुस्तकें दी गईं। यह पुस्तकें सुप्रीम यूथ क्लब की ओर से मोबाइल नहीं, पुस्तक दो अभियान के तहत दी जा रही हैं।
इस अवसर पर पुस्तक के लेखक इंजी. ललित शौर्य ने युवा महोत्सव के अध्यक्ष अंकित ज्याला और सांस्कृतिक अध्यक्ष चित्रा जोशी का आभार व्यक्त किया। युवा उद्घोषक विक्की मेहता के संचालन में कार्यक्रम में सांस्कृतिक सहयोग चित्रा जोशी, हर्षित जोशी, मन्नू पांडेय, हिमांशु कुंवर ने दिया। संवाद