फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शुरू

विज्ञापन
धारचूला में मेडिसिन बाल फेंकता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के ट्रायल शुरू हो गए हैं। 14 से 23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को योजना के तहत एक साल तक प्रतिमाह दो हजार रुपये के साथ ही एक मुश्त 10 हजार रुपये खेल सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को धारचूला में योजना के तहत चार दिवसीय खंड स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो गया है। पहले दिन 193 बालक-बालिकाओं ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। योजना के तहत एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वाॅलीबाल, फुटबाल, बॉस्केटबाल, हॉकी, टेबल टेनिस, कबड्डी में चयन के लिए बैटरी टेस्ट 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बाल पुट, 6×10 मीटर शटल रन, वर्टिकल जंप, 800 मीटर दौड़ का ट्रायल हुआ।
चयन ट्रायल में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची आधार पर खिलाड़ियों का चयन अगले दौर के लिए किया जाएगा। चयन ट्रायल संपन्न कराने में खंड शिक्षाधिकारी आशा राम चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार, ब्लॉक खेल समन्वयक जगदीश प्रसाद, विपिन थलाल, हीरा बम, देवेंद्र सिंह धामी, दुर्गा दत्त भट्ट, आरती बिष्ट, अनुभव नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें