फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौना गांव में आवारा जानवरों का आतंक

Sat, 30 Jan 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी तहसील में इमला गांव से चौना गांव तक चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है। इस दौरान चट्टानों को तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग से बंदर तो भाग गए, लेकिन सड़क किनारे से अब आसानी से आवारा जानवर गांव में घुसने लगे हैं। मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी समेत आसपास के इलाकों में आवारा जानवर सड़क मार्ग से चौना गांव पहुंच रहे हैं और खेतों को रौंद रहे हैं। जानवरों ने सरसों, गेहूं, मसूर की फसल को नष्ट कर दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि जानवरों का झुंड अब गांव के आसपास ही मंडराता है। सुबह होते ही झुंड खेतों में घुस जाता है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि पिछले दो हफ्ते से आवारा जानवरों का आतंक बढ़ा है। इस अवधि में जानवर फसल का 25 फीसदी से ज्यादा हिस्सा नष्ट कर चुके हैं। इस साल बारिश न होने से वैसे ही फसल खराब होने को है। रही सही कसर आवारा जानवरों ने निकाल दी है। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने इस संबंध में डीएफओ और डीएम से बात की है। उनका कहना है कि आवारा जानवरों का आतंक समाप्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। अन्यथा किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें