फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बालेश्वर मंदिर में गूंजे नंदा-सुनंदा के जयकारे

Wed, 23 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय मां नंदा सुनंदा महोत्सव मंगलवार को भव्य भजन-कीर्तन और एक विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इसमें जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, मां के जयकारे लगाए गए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव में सहयोग करने वालों का आभार जताया।
महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में हंशिका महर, प्राची पचौली प्रथम और पेंटिंग प्रतियोगिता में हर्षिता पाल, प्रशांत जोशी, मयंक सामंत प्रथम रहे।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में युगांक, गौरव शर्मा और सुलेख में तनिष्का गड़कोटी, साक्षी जोशी और श्लोक उच्चारण में गौरव शर्मा प्रथम रहे। फैंसी ड्रेस में युवान्या पांडेय, मानवी पचौली प्रथम रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां महंत प्रकाश गिरी, उपाध्यक्ष विकास साह, एडवोकेट श्याम कार्की, केएवीएमएन निदेशक रोहित बिष्ट, दिनेश पांडे, प्रकाश पांडे, डॉ. भुवन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें