बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेल कंचा, पिट्ठू, मुर्गा झपट, रस्साकशी आदि खेल शामिल किए गए हैं। 20 दिसंबर से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता अंडर-14, 19 व दिव्यांगजन ओपन श्रेणी में खेली जाएगी।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौहान ने बताया कि प्रतिभागी https://khelmahakumbh2025.zhlouke.in/registration के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। विजेता को न्याय पंचायत स्तर पर नकद पुरस्कार और विधानसभा स्तर पर नकद धनराशि के साथ ही मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता ही मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विधायक प्रतिनिधि चारु पंत और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल महाकुंभ के पिछले दो वर्षों से विजेता प्रतिभागियों की पुरस्कार धनराशि खातों में भेजी जा रही है। हालांकि कई खिलाड़ियों का गलत बैंक खाता जुड़ा होने के कारण उन्हें धनराशि नहीं मिल पा रही है। ऐसे में खेल मैदान में ही नकद पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
यहां होगा खेलों का आयोजन
न्याय पंचायत बेड़ीनाग, कांडे, दंतोला, भट्टीगांव, लोहाथल, क्वैराली, राईढ्सयारी, पुरानाथल, भुवनेश्वर, देवराड़ी पंत, जाखनी उप्रेती, घांघल, चहज, नायल, पोखरी, रिठायत, नैनोलीकांणा, सिमलता, नगरपालिका पालिका बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में न्याय पंचायत स्तर और बेड़ीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।