फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत महाविद्यालय की टीम ने जीता फुटबाल का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने किया। उद्घाटन मैच पीजी कॉलेज चंपावत और पीजी कॉलेज खटीमा की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच चंपावत ने 1-0 के अंतर से जीता। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर महाविद्यालयों की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इस मुकाबले में पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम 4-1 के अंतर से जीती। प्रतियोगिता के निर्णायक भूपेंद्र सिंह चौहान, नितिन उप्रेती, यतीश ओझा, कवींद्र सिंह मेहता, चंद्र सिंह धामी, जितेंद्र सिंह बिष्ट थे। इस प्रतियोगिता में चंपावत, खटीमा, मुनस्यारी, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित कुल 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती, बेड़ीनाग के प्राचार्य डॉ.सीठी सूंठा, पूर्व प्राचार्य डॉ.एसएस भंडारी, प्रो.बीएस गोबाड़ी, डॉ.जेएस ज्याला, प्रो.आरसी पांडेय, डॉ.आरएस रफाल, डॉ.एसपी सिंह, टेबल टेनिस कोच एलएम जोशी, डॉ.आरडी जोशी, डॉ.एन जोशी आदि उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र का संचालन शारीरिक शिक्षा के प्रो.पुष्कर सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें