फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 432 मतदाता वाला चामी भैसकोट मतदान केंद्र जीर्णशीर्ण

Thu, 28 Mar 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम तहसील के 432 मतदाता वाले चामी भैसकोट मतदान केंद्र का विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण हालत में है। कभी भी भवन भरभराकर गिर सकता है।
विज्ञापन

चामी, भैसकोट मतदान केंद्र की दीवारों पर दरारें पड़ी हुई हैं। छत का लेंटर दरक रहा है और दरवाजों के चौखट सड़ गए हैं। विद्यालय के दो शौचालयों में एक निष्प्रयोज्य और एक का दरवाजा बंद नहीं होता है। ऐसे में मतदान करने वाली टीम कैसे वहां रहेगी, यह बड़ा सवाल है। प्रधान हरीश सिंह ने बताया कि जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ते हैं।
विज्ञापन

बारिश में छत से पानी टपकने पर छुट्टी करनी पड़ती है। विद्यालय की दशा को शिक्षा विभाग, डीएम और सरकार को कई बार लिखित में बता दिया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। मतदान स्थलों के निरीक्षण में गए राजस्व निरीक्षक प्रकाश जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सहयोग से जल्द ही शौचालयों की व्यवस्थाएं ठीक करा ली जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें