फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चैलेंजर इलेवन गणाई ने जीता महिला क्रिकेट का खिताब

Thu, 29 Jan 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली में ट्रॉफी के साथ विजेता गणाई की टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। स्व. नंदन सिंह मेहता महिला क्रिकेट कप का खिताब चैलेंजर इलेवन गणाई ने जीत लिया। हरु सैम बनकोट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम के लिए कंचन ने 13 और जिया ने 18 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणाई की टीम ने पांच ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। ममता ने 15 रन बनाए। बनकोट की टीम से जिया ने दो विकेट लिए। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए चैलेंजर इलेवन की ममता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बनकोट की जिया को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। निर्णायक नंद किशोर अंडोला एवं संतोष पंत रहे। वहां टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुंदर बोरा, कनिष्ठ उप प्रमुख कविता डोबाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बोरा, बीडीसी भिनगड़ी पूनम बोरा, महेंद्र वल्दिया, लीला बोरा, बबीता बनकोटी, संतोष उपाध्याय समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें