फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माणा से चौकोड़ी वापस पहुंचा साइकिल दल

Thu, 04 Oct 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग मे साइकिल दल का स्वागत करते स्थानीय कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर पिथौरागढ़ से उत्तराखंड के अंतिम गांव माणा, नीती तक साइकिल यात्रा पर निकाला सदस्यों का दल वापस चौकोड़ी पहुंचा। यहां सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दल के सदस्यों ने यात्रा के अनुभव साझा किए।

विज्ञापन


दल के सदस्यों जगदीश भट्ट, दीपक कल्पासी, ललित पंत, चंद्र मोहन पांगती, वीरेंद्र सिंह दरियाल ने स्थानीय पर्यटकों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि चौकोड़ी में पर्वतारोहण, रैपलिंग, वर्ड वॉचिंग, मोटर बाइकिंग, साइकिलिंग जैसी संभावनाएं हैं।

कहा कि अगले वर्ष हिमालय माउंटेन साइकिलिंग ग्रुप द्वारा क्षेत्र में साहसिक खेल गतिविधियों पर कैंप आयोजित किया जाएगा। बताया कि स्कूली बच्चों और युवाओं को गाइड के तौर पर तैयार करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस मौके पर तरुण मेहरा, हरीश चुफाल, हरीश भंडारी, रमेश पांडेय, राजू मेहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें