फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया भैयादूज का पर्व

Sat, 21 Oct 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में भैयादूज पर भाइयों का सिर पूजन करतीं बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जी रया जाग रया यो दिन बार भेटनै रया, हिमालय में ह्यूं छन तक, गंगाज्यू में पाणि छन तक, दुब जास चौड़ होया, रिखू जास मिठ होया, धन-धान्यले भकार भरी जौ, धिनाली-पाणि की बहार आ जौ, इसी आशीष के साथ भैयादूज को बहनों ने भाइयों का सिर पूजन किया। शनिवार को जिलेभर में भैयादूज पर्व की धूम रही। सुबह से ही बहनों का मायके पहुंचना शुरू हो गया था। जिन बहनों का ससुराल दूर है, वह शुक्रवार को ही मायके पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन


अविवाहित बहनों ने घरों में च्यूड़े और तेल से भाइयों का सिर पूजन किया और उनके दीर्घायु की कामना की। जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, थल, नाचनी, अस्कोट, कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला, झूलाघाट, मदकोट में भी भैयादूज पर्व धूमधाम से मना। बहनों ने भाइयों के दीर्घ और सुखी जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें