पिथौरागढ़। धारचूला हाईवे पर नैनीपातल के पास एक फॉर्च्यूनर कार खाई में गिर गई। घटना में चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, कार से धारचूला से पिथौरागढ़ आ रहे नीरज ह्यांकी कसरत करने के लिए नैनीपातल कूड़ेदान से एक किलोमीटर पहले उतर गए।
उन्होंने अपने चालक को वाहन को आगे खड़ा करने को कहा। वाहन चालक करन सिंह सोनाल ने कूड़ेदान के पास कार खड़ी की लेकिन हैंडब्रेक नहीं लगाने से वाहन लुढ़क कर खाई में चला गया। कार को बचाने के प्रयास में चालक भी उसके साथ खाई में गिर गया।
वाहन स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को खाई से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के मुताबिक उसे हल्की चोट आई है। वहीं जाजरदेवल के थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि हैंडब्रेक न लगाने से हादसा हुआ। संवाद