फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि रोकथाम के लिए किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
कोको रोसे, डीएफओ। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विंग्स फाउंडेशन ने मंगलवार को वन विभाग के सहयोग से पिथौरागढ़ बटरफ्लाई काउंट सीजन टू की शुरुआत की। जिले में पिथौरागढ़ बटरफ्लाई काउंट सीजन टू से तितलियों की नई प्रजातियों की खोज के साथ ही आग की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में फाउंडेशन के सदस्य बुधवार से तितलियों की तलाश के साथ ही लोगों को जंगल की आग रोकने के लिए जागरूक करेंगे। फाउंडेशन के निदेशक जगदीश भट्ट ने बताया कि आग से तितलियों को भारी नुकसान पहुंचता है। कैटरपिलर आग की हल्की ताप से मर जाते हैं। ऐसे में आग की रोकथाम बेहद जरूरी है। अभियान के तहत लोगों को आग की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में यदि किसी को कोई तितली मिलती है तो उसका फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर व्हाट्सएप नंबर 9456575758 या ईमेल wingssfoundation@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। लोगों को अभियान का हिस्सा बनने पर वन विभाग की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
आग की घटनाओं से वन संपदा जल रही तो वन्यजीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोग आग की रोकथाम में विभाग की मदद कर जंगलों में बचाने में सहयोग कर सकते हैं। विंग्स फाउंडेशन बटरफ्लाई काउंट सीजन टू के तहत तितलियों की खोज करेगी। लोगों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर आग रोकने का भी प्रयास करेगी। इसमें वन विभाग सहयोग कर रहा है। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोग जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। - कोको रोसे, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें