फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल के बैतड़ी में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत और 10 घायल

Sat, 20 Jun 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) । भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। बस में चालक समेत 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम धनगढ़ी से बैतड़ी आ रही सुदूर पश्चिम यातायात की सुपप्र 01001 ख 3646 नंबर की बस गोठलापानी में दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में घर आ रहे दशरथचंद नगरपालिका 6, सिम्याल निवासी शिक्षक बिरेंद्र बहादुर चंद की वहीं पर ही मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दशरथचंद नगरपालिका 4 निवासी लक्ष्मी ऐर, मडाला गांव के हेम चंद्र जोशी, पूर्णदेव जोशी, पूजा कार्की व उनकी बेटी दृष्टि, दशरथचंद नगरपालिका 2, देहिमांडू निवासी ललिता लाबड, जानकी लाबड, दशरथचंद नगरपालिका 6 निवासी लक्ष्मी साउद, वार्ड पांच के कर्ण देव भट्ट व पाटन नगरपालिका 9, खोडप्या निवासी कविराज भट्ट घायल हो गए। घायलों में कविराज भट्ट की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद धनगढ़ी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बस चालक पाटन नगरपालिका 8 निवासी केशव महरा को प्रहरी ने दुर्घटना के बाद अपने नियंत्रण में लिया है।
विज्ञापन


स्टीयरिंग का एंड टूटने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मुख्य कारण स्टीयरिंग का एंड टूटना बताया जा रहा है। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कते हुए पेड़ से टकराकर अटक गई। इसके चलते अन्य सवारियों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें