फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जलता पेड़ लाइन पर गिरा, 125 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली में पेड़ गिरने से ध्वस्त बिजली की लाइन। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। जंगलों में लगी आग से जला चीड़ का पेड़ बिजली की 33 केवी लाइन पर गिर गया। लाइन टूटने से क्षेत्र के 125 गांवों की विद्युत आपूर्ति भंग हो गई है। रविवार को आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने से चीड़ के पेड़ सुलग रहे हैं। यह पेड़ धराशायी होने पर बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार को गणाई गंगोली के गोदीगाड़ मंदिर के पास दिन में चीड़ का पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भंग हो गई। बिजली नहीं होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली पर निर्भर कारोबारी भी दिन भर खाली हाथ बैठे रहे। स्थानीय सब स्टेशन इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से तार और बिजली के पोल पूरी तरह से टूट गए हैं। लाइन को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें