फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धधक रहे जंगल, नष्ट हो रही वन संपदा

Wed, 27 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/नाचनी
विज्ञापन
जल रहे जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को भी जिले के कई जंगल दावाग्नि की चपेट में रहे। जंगलों की आग ने पिथौरागढ़ जिले के लोगों के लिए भारी दिक्कत खड़ी कर दी है। दावाग्नि से वन संपदा नष्ट हो रही है। जबरदस्त तरीके से जल रहे जंगलों के कारण वातावरण में धुआं ही धुआं ही फैला है। जंगलों की आग बुझाने में नाकाम वन विभाग अब शायद बारिश का ही इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


अस्कोट के दयोकोट क्षेत्र के जंगल में मंगलवार रात लगी आग को ग्रामीणों ने बमुश्किल बुझाया। आग लगने की सूचना पर दयोकोट के प्रधान त्रिलोक राम के नेतृत्व में हरीश खत्री, मयंक खत्री, विनोद खत्री, लक्ष्मी देवी, हेमा देवी समेत तमाम लोगों ने रात में जंगल पहुंचकर आग बुझाई। अस्कोट के मल्लिकार्जुन मंदिर के आसपास और देवल के जंगलों में भी आग लगी है। वन महकमा आग से जंगलों को बचाने में नाकाम साबित हो रहा है।

उधर, नाचनी के टिम्टिया, धामीगांव, देकुना, रांया, बजेता के जंगल आग से धधक रहे हैं। हर तरफ धुएं का ही गुबार दिखाई दे रहा है। वन विभाग, वन पंचायतों के आग बुझाने के लिए प्रयास सामने नहीं आ रहे हैं। जंगलों की आग से वन्यजीवों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन


आग से सिंघाली जीआईसी के आवासीय भवन जले
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बुधवार तड़के राजकीय इंटर कॉलेज सिंघाली के निर्माणाधीन टीचर्स कालोनी में अचानक आग लग गई, जिससे आवासीय भवन के पांच कमरे जल गए। ग्राम प्रधान ने षड्यंत्र के तहत कमरों में आग लगाने की आशंका जताई है। ग्राम प्रधान मथुरा दत्त ओझा ने बताया कि आवासीय भवन के 33 कमरों में सेे 5 कमरे जल गए हैं। प्रधान ने बताया कि 20-25 दिन पहले इस भवन से टीन और बल्ली चोरी हुए थे। इससे आग लगाने की आशंका पैदा हो रही है। उधर, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने भी निर्माणाधीन आवासों में आग लगाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि भवन विद्यालय को हस्तांतरित नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था को इसकी जानकारी दी जा रही है। संदिग्ध लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें