फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरान गांव में तीन मंजिला मकान जला, 20 लाख से अधिक की क्षति

Mon, 22 Apr 2019 11:17 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
जाखपुरान क्षेत्र के पुरान गांव में मकान से उठती आग की लपटें। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर पुरान गांव में आग से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग से घर में रखे गहने, 50 हजार की नकदी सहित राशन और कपड़े भी जल गए। अग्निकांड से लगभग 20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10:45 बजे पुरान गांव के रमेश चंद्र पुनेठा के मकान में आग लग गई। घटना के समय परिवार के सदस्य गांव में ही एक विवाह समारोह में गए थे। छत से उठती आग की लपटों को देखकर पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

 जिला मुख्यालय से पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा राशन, कपड़े, 50 हजार से अधिक की नकदी, टीवी, फ्रिज सहित लगभग सात तोले के गहने जल गए। मवेशियों के बाहर बंधे होने से कोई पशु हानि नहीं हुई। इस अग्निकांड में 20 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। अग्निकांड से परिवार के सदस्य सदमे में हैं। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से बिजली की लाइन में फ्लक्चुएशन हो रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भट्ट ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें