पिथौरागढ़। केएमवीन के पर्यटक आवास गृह में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 10 दिनी योग कार्यशाला जारी है। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को योग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
महाविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विपिन पाठक ने योग से होने वाले फायदों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक बीमारियां दूर होती हैं और मस्तिष्क मजबूत होता है। उन्होंने प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार समेत योग की कई क्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षक ललित अग्रवाल ने शांत और मौन रहकर ध्यान के बारे में बताया। योग कार्यशाला में कुमाऊं और गढ़वाल समेत कई जगहों के डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर डॉ. भानुप्रकाश जोशी, धनंजय जोशी, ललिता अग्रवाल, भावना शर्मा, ममता मेलकानी, दीप्ति पांडे, काजल जोशी, करिश्मा बिष्ट, सोनालिका भट्ट, ज्योति धामी, ललिता गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।