पिथौरागढ़ में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बजेटी और होमगार्ड इलेवन ने मैच जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
देवसिंह खेल मैदान में सेरीकुम्डार और बजेटी की टीमों के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल भंडारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सेरीकुम्डार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बनाए। जगदीश ने 21, मनोज ने 15 रनों का योगदान दिया।
हिमांशु ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजेटी की टीम ने 9वें ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कमलकांत ने नाबाद 34, संजय ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया। दीपक ने 1 विकेट लिया। अंपायर बॉबी चंद, मनोज कुमार, स्कोरर प्रशांत भैंसोड़ा थे। कमेंट्री दीपक मेहता ने की। दूसरा मैच होमगार्ड इलेवन, सिल्थाम के बीच खेला गया। होमगार्ड ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। सुरेश ने नाबाद 72, सूरज ने 32 रन बनाए। त्रिभुवन ने 2 विकेट लिए।
सिल्थाम की टीम 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। महि ने 23, हेमराज ने 20 रन बनाए। मनोज ने दो विकेट लिए। होमगार्ड इलेवन ने 24 रन से मुकाबला जीत लिया। अंपायर रोहित सामंत, विनोद कुमार, स्कोरर नरेश भंडारी थे। कमेंट्री हरीश बोहरा ने की।