फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तड़ी वालों ने डीएम को दिया कल तक का समय

Tue, 13 Sep 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
बस्तड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्तड़ी के लोगों ने पिथौरागढ़ जाकर जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को 15 सितंबर तक नए बस्तड़ी के ठुलखाली नामक स्थान पर पक्के मकानों का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने का अल्टीमेटम दिया है। अब तक सरकार और प्रशासन के वादों का इंतजार कर रहे लोगों ने कहा कि अब ज्यादा दिन इंतजार कर पाने की स्थिति नहीं रह गई है। आपदा प्रभावित सिंघाली में किराए के मकानों में रह रहे हैं, लेकिन सरकार ने किराए की राशि का भुगतान नहीं किया है। लोगों ने कहा कि बस्तड़ी के लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार ने जो एलान किया था, उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


बस्तड़ी के लोगों के साथ पहुंचे विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार को पुनर्वास की नीति में बदलाव लाना चाहिए, तभी पीड़ितों को राहत मिल सकती है। सरकार ने पीड़ितों को नाममात्र की अहैतुक सहायता तो दी है, लेकिन इतनी राशि से सिर्फ खाने, पीने की ही व्यवस्था हो पा रही है। सरकार को चाहिए कि वह पक्के मकानों का निर्माण करने के लिए धनराशि दे।

बस्तड़ी निवासी महेश भट्ट, अनिल भट्ट, पुष्कर भट्ट, हरुली देवी आदि ने डीएम को सारी कठिनाइयों से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि किराए की राशि के भुगतान के लिए हर प्रभावित को मकान मालिक से रसीद लेनी होगी। यह रसीद राजस्व उपनिरीक्षक को दी जाए। पक्के मकानों के निर्माण के संबंध में डीएम ने बताया कि सारी पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है, जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें