फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीएसएनएल सेवा ठप, 10 हजार की आबादी परेशान

Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। क्षेत्र में एक बार फिर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की मोबाइल सेवा पूरी तरह चरमरा गई है। बीती रात से क्षेत्र के कई हिस्सों में अचानक नेटवर्क गायब होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क न होने से लोगों के फोन महज शोपीस बनकर रह गए हैं जिससे करीब 10 हजार की आबादी संचार व्यवस्था से कट गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या मामूली तकनीकी खराबी के बाद बीएसएनएल सेवा का ठप होना आम बात बन गई है। नेटवर्क न होने के कारण आपात स्थिति में किसी से संपर्क साधना असंभव हो जाता है। इसके अलावा, ऑनलाइन बैंकिंग, सरकारी योजनाओं के कार्य और बच्चों की पढ़ाई से जुड़े ऑनलाइन काम भी पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार नेटवर्क उड़ने से लोगों में विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द क्षेत्र की संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि सीमांत और संवेदनशील क्षेत्र में सुचारु संचार सेवा आज के समय की सबसे बड़ी मूलभूत जरूरत है लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने बताया कि संचार सेवा को स्थायी तौर पर ठीक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें