फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार भई...

Sun, 17 Mar 2024 09:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार में अष्टमी पर्व पर चीर बंधन के साथ खड़ी होली शुरू हो गई है। होली कमेटी की ओर से रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ होल्यार तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार लियो... होली गायन करते हुए दर्जनों लोग चीर के लिए पेड़ लेने रई क्षेत्र में पहुंचे। वहां से चीर लेकर होली स्थल पर लगाया गया। इसके बाद होल्यारों ने खड़ी होली गायन शुरू किया।
विज्ञापन



होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल साह ने बताया कि यहां 1832 से लगातार होली गायन किया जा रहा है। यहां अब रोजाना रात को खड़ी होली गायन किया जाएगा। इस मौके पर कमल पुनेडा़, पवन माहरा, अनिल माहरा, सूरज जंग, मिक्की शाह, मदन मोहन जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर गंगोलीहाट के मां महाकाली मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ चीर बंधन किया गया। इस दौरान होल्यारों ने केले बांधी चीर रघुनंदन राजा... होली गाई। बुधवार को सभी ग्रामीण क्षेत्रों में चीर बांधने के साथ ही रंग की होली शुरू हो जाएगी। इस मौके पर मंदिर पुरोहित पंकज पंत, नवीन उप्रेती, मनोज उप्रेती, दीपक जोशी, गिरीश पाठक, शंकर रावल, संजय रावल, वीरेंद्र मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद

मझेड़ा में नशामुक्त वातावरण में होगी होली
पिथौरागढ़। नाकोट स्थित मझेड़ा के होली खाला में होली कमेटी के अध्यक्ष लीलांबर गुरुरानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें होली का आयोजन नशामुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में करने का निर्णय लिया गया। 20 मार्च को चीर बंधन और ध्वजारोहण के बाद खड़ी होली गायन शुरू किया जाएगा। छलड़ी के दिन अभद्र होलियों का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में लीलांबर जोशी, मथुरा दत्त जोशी, गणेश दत्त कांडपाल, गंगादत्त पाटनी, नवीन चंद्र पाटनी, रवि पंत, राजेंद्र पाटनी, रमेश पाटनी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


लटेश्वर मंदिर से शुरू होगी बड़ाबे की होली
पिथौरागढ। बड़ाबे सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक में होली को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 20 मार्च को एकादशी पर्व पर श्री लटेश्वर मंदिर से होली शुरू होगी। होल्यार 21 मार्च से जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में होली गायन करेंगे। होली पूर्ण रूप से नशामुक्त होगी। वहां पर सुभाष चंद्र जोशी, नंदकिशोर जोशी, हेम चंद्र जोशी, रवींद्र चंद्र जोशी, देवकी नंदन जोशी, हरीदत्त जोशी, नरेंद्र जोशी, भुवन जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें