पिथौरागढ़। चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के मामले में महिला के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी के मामले में नया मोड़ आया है। जांच में सामने आया कि भाई ने दीदी की सिम का उपयोग कर सोशल मीडिया पर बच्चों की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो प्रसारित कीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी नेपाल निवासी है।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि बीते
15 जुलाई
को सोशल मीडिया पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की सामग्री वायरल करने पर बलुवाकोट में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तब से मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि जिस महिला के नाम की सिम से आपत्तिजनक सामग्री वायरल की गई वह उसका भाई उपयोग में ला रहा है जो वर्तमान में बलुवाकोट में रह रहा है। आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने यह कारनामा करने की बात कही। ऐसे में पुलिस ने आरोपी वीर भान राम निवासी उड़ई, वार्ड नंबर 9, महाकाली अंचल, दार्चुला को बलुवाकोट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।