बनबसा (चंपावत)। रविवार को बनबसा में पिछले 24 घंटों में 27 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। पहली जून से अबतक क्षेत्र में 906 मिमी वर्षा हो चुकी है। रविवार को सुबह 11 बजे शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से बढ़ 101413 क्यूसेक पहुंच गया, इससे बैराज पर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 105093 क्यूसेक पहुंच गया। एक बजे नदी का जलस्तर 103869 रहा। दोपहर बाद दो बजे नदी का जलस्तर कम हो 98401 क्यूसेक हो गया जिसके बाद बैराज पर से वाहनों का संचालन शुरू हो पाया।