फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर में महाकाली पर बनेगा झूलापुल

Sun, 08 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
झूलापुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने पंचेश्वर में महाकाली पर झूलापुल बनाने का फैसला ले लिया है। अब तक इस स्थान पर तार बांधकर लोग नदी पार करते थे। नेपाल सरकार ने तार बांधकर आवाजाही की व्यवस्था को समाप्त करने और इस स्थान पर पक्के झूलापुल का निर्माण करने के लिए डीपीआर बनाने का काम सौंप दिया है। साथ ही भारत सरकार से अपेक्षा की है कि पंचेश्वर में झूलापुल के निर्माण के लिए सहयोग करे।
विज्ञापन


बैतड़ी के मुख्य विकास अधिकारी खीमराज बिष्ट ने बताया कि महाकाली को पार करने के लिए कुछ स्थानों पर तो झूलापुल बनाए गए हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर तार डालकर आवाजाही करने की अनुमति दी जाती रही है। उन्होंने कहा कि तार डालकर नदी को पार करना काफी जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच खुला आवागमन है। ऐसे में जरूरत वाले स्थानों पर झूलापुल बनाया जाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर से काफी संख्या में लोग दोनों तरफ आवाजाही करते हैं।

इस स्थान पर झूलापुल बनने से दोनों देशों के सीमा क्षेत्रों में रहने वालों को काफी मदद मिल जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि पंचेश्वर में झूलापुल बनाने का प्रस्ताव काफी पहले तैयार कर नेपाल सरकार को भेजा गया था। नेपाल सरकार ने झूलापुल निर्माण की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर के झूलापुल का निर्माण नेपाल सरकार अपने खर्च से करेगी। इसके लिए इंजीनियर और ठेकेदार भी नेपाल सरकार ही नियुक्त करेगी। इससे पहले नेपाल सरकार ने जौलजीबी के झूलापुल का निर्माण भी अपने खर्च पर किया था। यह पुल जून 2013 की आपदा के समय बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें