फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार शिविर में पहले दल का होगा भव्य स्वागत

Sun, 08 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने वाला पहला दल 12 जून को धारचूला आधार शिविर पहुंचेगा। उस दिन यात्रियों का यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी यात्रियों के स्वागत के लिए यहां पहुंचेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने आधार शिविर के भवन को सजाना शुरू कर दिया है। यात्रियों का दल एक रात आधार शिविर में रुकेगा और अगले दिन नारायणआश्रम तक वाहनों से जाने के बाद प्रथम पड़ाव सिर्खा पहुंचेगा। इस बार नगरपालिका ने पहले ही दो स्वागत गेट तैयार कर लिए हैं। इनको मानसरोवर गेट नाम दिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष दशरथी खैर ने कहा कि यात्री दलों के आने से पहले नगर में विशेष सफाई अभियान चलेगा। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि यात्रियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया जाएगा। अब तक के शेड्यूल के अनुसार कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाला हर अगला दल छह दिन बाद आधार शिविर पहुंचेगा, यदि मौसम ठीक रहा और सड़कों की हालत सही रही तो इसी शेड्यूल के अनुसार यात्री आते रहेंगे। इस बार कैलास यात्रा पर 18 दलों के जाने का कार्यक्रम है।

पोनी, पोर्टर्स का सत्यापन पूरा
तहसील प्रशासन ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर यात्रियों का सामान ढोने और यात्रियों को घोड़ों से ले जाने के काम में लगने वाले पोनी और पोर्टर्स का सत्यापन पूरा कर लिया है। करीब 400 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। अब कुमाऊं मंडल विकास निगम इनका पंजीकरण करेगा। हर दल के साथ यात्रियों की संख्या के हिसाब से पोनी-पोर्टर्स तैनात होते हैं और वापसी में भी यात्रियों के सामान को यही पोनी-पोर्टर्स लिपुलेख दर्रे से लेकर आते हैं।
विज्ञापन


30 तक पहुंचेगा पड़ावों में सामान
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि 30 मई तक हर यात्रा पड़ाव में खाने, पीने का सामान, बिस्तर पहुंच जाएगा। निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सामान ढुलान के लिए ठेकेदार तय कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि राशन, तेल, डीजल आदि का पहले से ही पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है। सब्जी, फल यात्री दलों के पहुंचने से थोड़ा पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें