फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगापानी के पंकज ने पिथौरागढ़ में खोली ब्लाक इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोजगार की तलाश में शहरों की खाक छानने वाले युवा अब पहाड़ में ही उद्योग स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने का माद्दा रखने लगे हैं।
विज्ञापन

बंगापानी निवासी युवक ने पिथौरागढ़ में पंचाचूली ब्लॉक इंडस्ट्री स्थापित कर सराहनीय पहल की है। इस इकाई में भूकंपरोधी ब्लॉक (ईंटें) बनेंगी। इसमें 35 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
बंगपानी तहसील निवासी 24 वर्षीय पंकज सिंह रावत का परिवार गांव में खेती करता है। आय का अन्य कोई साधन न होने के कारण मवानी दवानी इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी ढूंढनी पड़ी। उन्होंने एक सड़क निर्माण कंपनी में काम किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में काम बंद होने पर जब वह घर आए तो कुछ लोगों की सलाह पर उन्होंने भूकंपरोधी ईंटों की फैक्ट्री लगाने का निर्णय लिया। इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए उन्होंने जिला मुख्यालय से लगे तड़ीगांव में सात नाली नौ मुट्ठी जमीन लीज पर ली।
उन्होंने भारत सरकार की उद्यमिता योजना के तहत उद्योग विभाग से 48 लाख रुपये का ऋण लेकर यह इकाई स्थापित कर ली। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने मंगलवार को इस इकाई का शुभारंभ किया।
कहा कि इस रोजगारपरक इकाई से यहां के बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सकेगा। उद्यमी पंकज ने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पिथौरागढ़ जिले में भूकंपरोधी ईंटों की जरूरत है।
पहाड़ में ढुलान पर भी काफी खर्च आता है। इसकी चिनाई में रेत, सीमेंट के बजाय रसायन का प्रयोग होता है। इससे ढुलान का भाड़ा भी बचेगा। इसी कारण उन्होंने यह इकाई लगाने का विचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ईंट हल्की और भूकंपरोधी है, साथ ही पानी और आग से भी मकान को सुरक्षित रखेगी। ब्लॉक निर्माण के लिए गाजियाबाद और दिल्ली से सामग्री मंगा रहे हैं। इस मौके पर जीवन चंद्र पाटनी, उच्च न्यायालय के एडवोकेट एवं कंपनी के कानूनी सलाहकार पीएस धामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें