फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुखर हुए गुड़ौली के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली ग्राम पंचायत के लिए सड़क कटिंग और डामरीकरण के लिए ग्रामीण मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विधायक निधि से काटी गई सड़क बारिश से ध्वस्त हो गई है। ग्रामीणों ने शेष सड़क के लिए राशि स्वीकृत कर सड़क लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की है।
गुड़ौली ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। पिछले साल विधायक निधि से तीन लाख रुपये स्वीकृत होने के बाद सड़क कटिंग का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसके लिए लोगों ने अपनी उपजाऊ और नाप भूमि दी। पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग से मूल गांव गुड़ौली तक सड़क कटान का कार्य शुरू हुआ, लेकिन सड़क गांव तक नहीं पहुंच सकी।
ग्राम प्रधान जगदीश पांडेय का कहना है कि पूरे गांव को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए करीब छह किमी लंबी सड़क की जरूरत है। यह गांव सात तोकों में बंटा है। इन सभी तोकों को सड़क से जोड़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए भारी जनदबाव भी है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी सड़क नहीं बन सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब मंत्रियों से मुलाकात का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें