पिथौरागढ़।पूर्व सैनिक संगठन ने हाल ही में अपना छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वीरांगनाओं, सैन्य अधिकारी बने युवाओं और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम नगर के एक निजी होटल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके आश्रित शामिल हुए। अध्यक्ष मयूख भट्ट ने संगठन के पांच वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। प्रदेश की लोक कला ऐंपण का प्रदर्शन भी किया गया। समापन पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने संगठन की लघु पत्रिका सैनिक संदेश का विमोचन किया।
यहां पारंपरिक उत्थान समिति राम के अध्यक्ष राम सिंह, रामलीला कमेटी टकाना के अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, सीनियर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन धारचूला के अध्यक्ष भूपाल सिंह, क्षेत्र संयोजक देवलथल शंकर सिंह, किशन सिंह, श्याम विश्वकर्मा, नवीन गुरुरानी आदि थे।