फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झिरकुनी देवी मंदिर में हुआ देवी जागरण का पारायण

Fri, 26 Jun 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत झिरकुनी स्थित देवी मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय देवी जागरण का समापन पूर्णाहूति के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिलाओं ने देवी-देवताओं पर आधारित मंगल गीतों का गायन किया। पुरोहित रमेश चंद्र चौबे ने हवन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। देव डांगरों के अवतरित हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यहां ग्राम प्रधान नवीन जोशी, शेखरानंद जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, राजेश जोशी, लोकमणि, नवीन चंद्र, अंबादत्त जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, सुरेश जोशी, केशव दत्त जोशी, पार्वती, हेमा, जानकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें