फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ालू में धरना शुरू

Tue, 24 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
धरना शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू की अव्यवस्थाओं के खिलाफ क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार से अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है। लोगों से वार्ता करने जिला मुख्यालय से दो उपमुख्य चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनको लौटा दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर जोशी ने कहा कि अस्पताल में कोई भी कर्मचारी दिन में दो बजे के बाद नहीं मिलता, यदि क्षेत्र में कोई घटना हो जाए तो मरीज को जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएमओ को यह आश्वासन लिखित में देना होगा कि अस्पताल में 24 घंटे कर्मचारी और डॉक्टर मौजूद रहेगा। अस्पताल में दो की जगह चार बेड बनाने होंगे। एक्सरे तकनीशियन की तत्काल तैनाती करनी होगी। उन्होंने कहा कि सीएमओ ने 16 और 20 मई को मौखिक आश्वासन देकर आंदोलन को टालने की कोशिश की थी, लेकिन अब लोग धोखे में आने वाले नहीं हैं।

धरने पर भटेड़ी के प्रधान कुंडल सिंह, बगरतोली की प्रीति चंद, गौरीहाट की कलावती देवी, रियांसी के रघुवीर सिंह, बड़ालू की शांति जोशी के साथ सांसद प्रतिनिधि ललित चंद, सरपंच गोविंद जोशी, पुष्कर जोशी, नवीन चंद, मथुरा देवी, भावना चंद, दुर्गा देवी, महेंद्र गोबाड़ी, देवेंद्र चंद, पूरन चंद, पुष्कर आदि बैठे। धरना बुधवार को भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें