फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के निखिल ने एनआईएस पटियाल बॉक्सिग खेल डिप्लोमा ए ग्रेड का उत्तीर्ण किया

विज्ञापन
निखिल महर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के निखिल महर ने एनआईएस पटियाला से बॉक्सिंग खेल का डिप्लोमा ‘ए ग्रेड’ के साथ उत्तीर्ण कर लिया है। इस डिप्लोमा के साथ ही वह बॉक्सिंग कोच के लिए भी पात्र हो गए हैं।
विज्ञापन

कुमौड़ निवासी निखिल महर ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला (पंजाब) से सत्र 2019-20 में बॉक्सिंग खेल में डिप्लोमा हासिल किया। उन्होंने 1200 अंकों में से 840 अंक अर्जित कर 70 प्रतिशत के साथ ‘ए ग्रेड’ में बॉक्सिंग खेल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। निखिल महर एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले डिप्लोमाधारी खिलाड़ी बन गए हैं। निखिल की सफलता पर विधायक चंद्रा पंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, उपाध्यक्ष कोमल मेहता,नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम केदार दत्त जोशी, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, ओलंपिक संघ के महेंद्र लुंठी, ललित पंत द्रोणाचार्य अवार्डी कै. हरि सिंह थापा, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कै. धरम चंद कई लोगों ने खुशी जताई।
स्पोर्ट्स कॉलेज में बॉक्सिंग प्रशिक्षण देंगे निखिल
पिथौरागढ़। निखिल महर जल्द जिला खेल कार्यालय में बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। उनके पिता स्व. श्री कृष्ण सिंह महर भी बॉक्सिंग प्रशिक्षक थे, जिन्होंने अपने सेवा अवधि के दौरान बॉक्सिंग खेल में जनपद के कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुकाम पर पहुंचाया है। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में ग्रेजुएशन करने के बाद निखिल महर का चयन 2019-20 में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण संस्थान पटियाला (पंजाब) में हुआ था। उन्होंने एक वर्ष तक बॉक्सिंग खेल में प्रशिक्षण की तकनीकी बारीकियां सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें