फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज को बंद करने का आदेश निरस्त करो

विज्ञापन
बेड़ीनाग में राजकीय पॉजिटेक्निक कॉलेज को बंद करने के आदेश को ज्ञापन देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को बंद करने के शासनादेश के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शासनादेश निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखकर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत के प्रयासों से स्वीकृत किए गए थे। भाजपा ने इन कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश को शीघ्र वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि अगले सत्र से कालेज शुरू नहीं किया जाता है, तो यहां के गरीब एवं ग्रामीण जनता के साथ अन्याय होगा। कॉलेज में ट्रेड और स्टाफ बढ़ाया जाए। कहा आदेश निरस्त नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर भीम कुमार, महेश कुमार, गोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें