फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा बॉक्सर शोभा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए जड़ना चाहती हैं स्वर्णिम पंच

विज्ञापन
शोभा कोहली - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर किनीगाड़ निवासी 19 वर्षीय युवा बॉक्सर शोभा कोहली देश के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम पंच जड़ना चाहतीं हैं। उन्होंने स्कूल स्तर से बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। पड़ोसी को छत पर बॉक्सिंग खेलते देख उन्हें इस खेल ने आकर्षित किया। माता-पिता के सहयोग से वह इस खेल में अपनी प्रतिभा निखार रहीं हैं।
विज्ञापन

युवा बॉक्सर शोभा वर्ष 2013 में बॉक्सिंग खेल की तरफ आकर्षित हुई। बजेटी में रहते हुए पड़ोस के देवेंद्र भैया को सुबह छत पर बॉक्सिंग के पंच लगाते देख उन्हें भी बॉक्सिंग ग्लब्स पहनने की प्रेरणा मिली। स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रशिक्षक स्व. कृष्ण सिंह महर से खेल की बारीकियां सीखीं। इसके बाद उन्होंने बॉक्सिंग प्रशिक्षक जनार्दन वल्दिया से प्रशिक्षण लिया।
इंटर की पढ़ाई के बाद उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने के बावजूद खेल जारी रखा। बेटी की लगन और खेल के प्रति लगाव को देखते हुए गृहिणी माता शकुंतला देवी और आरडब्लूडी विकास भवन में कार्यरत पिता भीम राम ने उन्हें प्रेरित किया। इसलिए उन्होंने साई पिथौरागढ़ में प्रवेश लिया। फिर भारतीय महिला यूथ टीम के मुख्य प्रशिक्षक भास्कर भट्ट के सानिध्य में खेल को निखारा।
विज्ञापन

उन्होंने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण, भुवनेश्वर में हुई खेलो इंडिया महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता और यूएस नगर उत्तराखंड में हुई अखिल भारतीय भारतीय यूथ बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता।
पांच भाई-बहनों में शोभा सबसे छोटी हैं। बजेटी स्कूल से उन्होंने कक्षा नौ और जीआईसी से इंटर तक पढ़ाई की। अब वह स्थानीय महाविद्यालय में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा हैं और साई कोच निखिल महर से प्रशिक्षण भी ले रहीं हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की मुक्केबाज शोभा कोहली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें