फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खतेड़ा में खंडहर हो चुके हैं दोनों स्कूल, नहीं पड़ी किसी की नजर

Sat, 01 Aug 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी(पिथौरागढ़)। तेजम तहसील के खतेड़ा में प्राथमिक स्कूल और इंटर कॉलेज जर्जर हालत में हैं, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दो किलोमीटर दूर अन्य स्कूल में भेजा गया है।
विज्ञापन

जीआईसी में 26 विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय की छत टपकती है, दीवारों में दरारें हैं और गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश में पानी भीतर घुसता है, जिससे अभिभावक चिंतित रहते हैं। विभाग ने नवनिर्माण का प्रस्ताव एक दशक से शासन में लंबित है। प्राथमिक विद्यालय खतेड़ा बदहाल है। 10 से अधिक बच्चों को दो किलोमीटर दूर रौड़ा स्कूल जाना पड़ रहा है। यह रास्ता भी खराब है। शिक्षा विभाग ने नवनिर्माण से हाथ खींचे हैं, जबकि सरकारी शिक्षा की बेहतरी के दावे हो रहे हैं। संवाद

कोट-जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय खतेड़ा का नवनिर्माण होना है। इसका प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। स्वीकृति के बाद नए भवनों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें