फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया राइंका मायालेख का 60वां स्थापना दिवस

Sat, 01 Aug 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज मायालेख ने अपना 60वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश भंडारी और महापौर कल्पना देवलाल ने किया।
विज्ञापन

भंडारी ने विद्यालय में शीघ्र खेल मैदान बनाने और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। देवलाल ने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य विकास पंत ने विद्यालय की 60 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
जिला शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को विद्यालय का नाम रोशन करने को कहा। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। 130 पर्यावरण बटालियन ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

यहां पीटीए अध्यक्ष अनिल चंद, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज सामंत, खंड शिक्षाधिकारी विक्रम पाल, जीवन जोशी, प्रधान रेशमा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य फकीर राम, रजनी चंद, आकाश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें