फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंपर हो रही बुकिंग, त्योहारों पर दो हजार से अधिक वाहन बिकने की उम्मीद

Sat, 11 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में शो रूम में सजे दो पहिया वाहन। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धनतेरस और दीपावली के लिए बाजार सजने लगे हैं। इस बार जीएसटी घटने से वाहन कारोबार भी उछाल मारने लगा है। धनतेरस पर वाहनों की खरीद के लिए इनकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। कारोबारियों के मुताबिक, अब तक 500 से अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। त्योहारों पर दो हजार से अधिक वाहनों की खरीदारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली में वाहनों की खरीद अधिक होती है। जिले में पिछले साल धनतेरस पर वाहनों का करीब 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ था। इस बार इनमें उछाल आने की उम्मीद है और इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। जिले में नगर सहित अन्य हिस्सों में दोपहिया वाहनों के 16 और चौपहिया वाहनों के पांच से अधिक शोरूम हैं। कारोबारियों के मुताबिक, अब तक 380 दोपहिया जबकि 120 से अधिक चौपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बुकिंग बढ़ी है। स्कूटी और बाइक के साथ ही लोग चार से 15 लाख तक के चौपहिया वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में धनतेरस पर दो हजार से अधिक वाहन बिकने और 30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। वाहन कारोबारियों ने भी इसकी तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

वाहनों के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
इस बार जीएसटी में छूट के चलते दोपहिया वाहनों की कीमत आठ से 10 हजार तो चौपहिया वाहनों की कीमत 20 से 80 हजार रुपये तक कम हुई है। ऐसे में लोग वाहन खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में साफ है कि बुकिंग के सापेक्ष वाहनों की आपूर्ति नहीं हुई तो लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
स्कूटी खरीदने में दिलचस्पी अधिक
चौपहिया वाहनों की अपेक्षा दोपहिया वाहनों की अब तक अधिक बुकिंग हुई है। दोपहिया वाहनों में भी लोग स्कूटी खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। अच्छी बुकिंग आने से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
कोट
इस बार वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहकों को छूट के साथ उपहार भी दिए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। - विपिन जोशी, श्री देव होंडा, पिथौरागढ़
ग्राहकों के लिए हर मॉडल के वाहन उपलब्ध हैं। बुकिंग के अलावा अन्य ग्राहकों के लिए भी पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध हैं। ग्राहकों को छूट भी दी जाएगी। - रोहित चौहान, महादेव टीवीएस, पिथौरागढ़
धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग जारी है। इस बार कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। वाहन पर्याप्त संख्या में हैं। इनमें छूट के साथ ग्राहकों को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे। - कपिल पंत, केके होंडा बेड़ीनाग
इस बार वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। हर मॉडल की कार उपलब्ध हैं। वाहनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जीएसटी में छूट का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा। - प्रकाश लोहनी, मैनेजर, नैनीताल मोटर्स, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें