खेल विभाग की ओर से आयोजित हो रही राज्य स्तरीय जूनियर बालक, बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता में 44-46 किलो भार वर्ग में अंकित दानू (कोटद्धार) ने सुमित कुमार (साई पिथौरागढ़) को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 44-46 किग्रा भार वर्ग में प्रमोद कुमार (काशीपुर) ने अमन कुमार (टनकपुर) को, 46-48 किलो भारवर्ग में दीपक कुमार (स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून) ने अनिल (देहरादून), 46-48 भार वर्ग में लोकेन्द्र (स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़) ने हर्षदीप मेहता (नैनीताल), 48-50 भार वर्ग में ललित कुमार (देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज) ने विकास कुमार (देहरादून), 48-50 भार वर्ग में अंकुर कश्यप (काशीपुर) ने कार्तिक वर्मा (साई पिथौरागढ़) और 50-52 भारवर्ग में गगन गिरी (साई पिथौरागढ़) ने लोकेश सिंह (पिथौरागढ़) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
50-52 भारवर्ग में अभिषेक (टनकपुर हॉस्टल) ने अभिषेक राणा (स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून), 52-54 भार वर्ग में अभय कुमार (देहरादून) ने आदित्य चंद (कोटद्वार), 52-54 भारवर्ग में साहिल सिंह (देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज) ने नीरज टाकुली (टनकपुर हॉस्टल), 44-46 भार वर्ग में सिया बोहरा (साई पिथौरागढ़) ने चयनिका साह (नैनीताल), 44-46 किलो भार वर्ग में कल्पना साही (देहरादून) ने मोनिका मेहता (पिथौरगढ़), 46-48 भारवर्ग में निवेदिता कार्की (पिथौरागढ़) ने शिवानी शर्मा (देहरादून), 46-48 किलो भारवर्ग में गुरुवीन लेहरी (काशीपुर) ने हर्षिता नेगी (नैनीताल), 48-50 भार वर्ग में कशिश नेगी (साई पिथौरागढ़) ने वर्षा (देहरादून) को, 48-50 भारवर्ग में आरती (बॉलिका हॉस्टल पिथौरागढ़) ने निर्मला (नैनीताल), 50-54 भारवर्ग में आरती धारियाल (साई पिथौरागढ़) ने आयुषी (बालिका हॉस्टल पिथौरागढ़)और 50-54 भारवर्ग में कोमल धामी (यूएस नगर) ने खुशबू (नैनीताल) को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती और अति विशिष्ट अतिथि डॉ. गुरूकुलानंद कच्चाहारी, विशिष्ट अतिथि दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गंगादत्त जोशी ने किया।