रीठासाहिब (चंपावत)। मछियाड़ क्षेत्र में लधिया नदी में एक नेपाली मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साल के प्रधान प्रतिनिधि होशियार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे एक बच्चे ने नदी में शव देखा। बच्चे ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर रीठा साहिब पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष डीके सती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।