फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बॉबी धामी का सीनियर हॉकी टीम के लिए चयन

Tue, 16 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बॉबी धामी। संवाद 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगे कटियानी गांव निवासी 22 वर्षीय बॉबी धामी पुत्र श्याम सिंह धामी का चयन भारतीय हॉकी सीनियर टीम के लिए हुआ है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए हॉकी मैच में पहला इंटरनेशनल गोल किया है। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए किया गया है।
विज्ञापन

बॉबी इससे पूर्व पांच इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा स्वीट्जरलैंड में आयोजित साइबर साइट कप, मलयेशिया में आयोजित सुल्तान अजलान शाह कप और दो अन्य इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बॉबी की सफलता पर जिला हॉकी संघ के सचिव भूपाल सिंह चुफाल, नॉलेज ट्री के संस्थापक हेमंत खोलिया, हॉकी कोच लीलावती जोशी, विनय किशोर, चंद्र मोहन सिंह बिष्ट सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें