फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईगैस के संकट को लेकर सरकार का पुतला फूंका 

Mon, 09 Oct 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अस्कोट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
अस्कोट में रसोईगैस की किल्लत को लेकर पुतला दहन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसोईगैस के संकट से परेशान क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को यहां मुख्य चौराहे पर प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया कि मोदी सरकार ने जिन अच्छे दिनों का सपना दिखाया था उसका परिणाम अब पूरे देश की जनता भोग रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने कहा कि पहली बार रसोईगैस का इतना गंभीर संकट झेलना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में तीन तीन महीने तक रसोईगैस का वाहन नहीं पहुंच रहा है। यह स्थिति प्रदेश में डबल 

इंजन वाली सरकार के बनते ही आने लगी थी। प्रदीप पाल ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियां आने वाले समय में और गंभीर समस्या खड़ी करेंगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को खुद ही इन नीतियों के विरोध में आगे आना होगा। डीजल, पेट्रोल, राशन, सब्जियों के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी से आम लोगों के सामने जीवनयापन की समस्या पैदा हो गई है। तय किया गया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज लुंठी, ललित पाल, त्रिलोक बिष्ट, दीपा भंडारी, गीता कन्याल, भावना पांडे, खीम सिंह लुंठी, कमल कन्याल, तनुज पाल, अनिल कुमार, नितेश उपाध्याय आदि थे। अब ग्रामीण अंचलों में भी लोगों को सरकार के खिलाफ एकजुट किया जाएगा। हर न्याय पंचायत क्षेत्र में आंदोलन किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें