फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का मूल बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं से नहीं लिया जाएगा विलंब शुल्क

विज्ञापन
Bill Recovary of UPCL
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बिजली का बिल समय पर जमा न करने वाले यूपीसीएल के 35187 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है। इन उपभोक्ताओं को 7.89 करोड़ रुपये का बिजली बिल जमा करना है। अगर यह उपभोक्ता बिजली का मूल बिल जमा कर दें तो उन्हें बिजली बिल का विलंब अधिभार जमा नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीमांत जिले में यूपीसीएल के 35187 उपभोक्ता ऐसा हैं, जिन्हें बिजली बिल का 1.87 करोड़ रुपये जमा करना है। इन उपभोक्ताओं पर यूपीसीएल ने 1.58 करोड़ रुपये का विलंब शुल्क लगाया है। 17 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में यूपीसीएल की राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
इस योजना के तहत घरेलू, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। बिजली का मूल बिल जमा करने पर इन उपभोक्ता से विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यूपीसीएल के ईई नितिन सिंह गर्खाल ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता बिजली का मूल बिल जमा कर अधिभार शुल्क से बच सकते हैं। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने के लिए बिजली का बिल शीघ्र जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें